मॉडल और एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल, इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का दावा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को डेट किया है और वे दोनों दो साल तक रिलेशनशिप में थे। ऐसे में लोग उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि मुजम्मिल इब्राहिम अब तक किन फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
कौन हैं मुजम्मिल इब्राहिम?
जम्मू-कश्मीर के रहने वाले मुजम्मिल इब्राहिम ने 2003 में ग्लैडरैग्स मैनहंट इंडिया का खिताब जीतकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। 2007 में उन्होंने पूजा भट्ट की फिल्म ‘धोखा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वे ‘हॉर्न ओके प्लीज’ और ‘विल यू मैरी मी?’ जैसी फिल्मों में नजर आए। 2020 में उन्होंने नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘स्पेशल ऑप्स’ में अहम भूमिका निभाई।
दीपिका से मुलाकात
मुजम्मिल ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में दावा किया है कि वो और दीपिका पादुकोण दो साल तक रिलेशनशिप में थे। उन्होंने कहा, “ये मेरा पहला सीरियस रिलेशनशिप था और दीपिका ने मुझे प्रपोज किया था।” उन्होंने आगे ये बताया कि वो तब तक दीपिका के संपर्क में थे जब तक दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी नहीं कर ली थी।
अवॉर्ड
मुजम्मिल इब्राहिम ने छोटी उम्र में ही बहादुरी का परिचय दिया था। जब वह सिर्फ आठ साल के थे, तब उन्होंने अपने स्कूल के एक साथी की जान बचाई थी, जिसके लिए उन्हें जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया गया। इसके बाद, 2008 में उन्होंने एक ब्रिटिश महिला को डूबने से बचाया, जिसके लिए उन्हें Godfrey Phillips National Bravery Award से नवाजा गया।
Also Read:
फराह खान ने बताया कि ‘शीला की जवानी’ उनके करियर का सबसे सस्ता लेकिन सुपरहिट गाना



