रवीना टंडन ने कहा, करिश्मा कपूर से लड़ाई की अफवाहें फराह खान ने उड़ाईं थीं

Raveena Tandon Farah Khan Karisma Kapoor
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

फराह खान के नए व्लॉग में रवीना टंडन ने सालों पहले करिश्मा कपूर के साथ हुई लड़ाई का मुद्दा उठाया है। साथ ही ये भी बताया कि वो फराह थीं जिन्होंने सब जगह हल्ला मचा दिया था कि सेट पर लड़ाई हुई है।

फराह खान हाल ही में अपना नया व्लॉग शूट करने रवीना टंडन के फार्महाउस पहुंचीं। वहां उन्होंने रवीना संग अपनी पुरानी दोस्ती पर बात की, फार्महाउस की झलक दिखाई और अपनी ईको-फ्रेंडली लाइफस्टाइल के बारे में भी बताया। इसी दौरान रवीना टंडन ने एक पुराने वाकये का ज़िक्र किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे फराह ने मज़ाक में उनकी और एक दूसरी एक्ट्रेस के बीच लड़ाई की अफवाह फैला दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो दूसरी एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि करिश्मा कपूर थीं, जिनके साथ रवीना ने कुछ फिल्मों में काम किया था।

रवीना ने फराह से किया सवाल

फिल्म अंदाज अपना अपना की शूटिंग के दौरान रवीना और करिश्मा में लड़ाई की खबर सामने आई थी। हाल में एक इंटरव्यू में खुद आमिर खान ने कन्फर्म किया था कि सेट का माहौल ठीक नहीं था। अब रवीना ने खुद इस लड़ाई का मुद्दा फराह खान के व्लॉग में उठाया है। रवीना ने फराह से सवाल किया और कहा, “आप हर जगह गईं और कहा कि सेट पर झगड़े हो रहे थे। हमने कब झगड़ा किया?” फराह ने कहा कि वो सच था। आगे जब रवीना ने लड़ाई में उनके शामिल होने पर सवाल किया तो फराह ने कहा कि दूसरी एक्ट्रेस ने कुछ नहीं किया था। रवीना ने आगे कहा, “मैंने क्या किया? मैं डांसर्स के साथ बैठी थी जो मेरे दोस्त थे और वो नॉन-वेज जोक्स शेयर कर रहे थे।”

क्लासरूम पॉलिटिक्स

फराह ने बातचीत का रुख बदलते हुए कहा, “अब हमारे सभी बच्चे एक ही स्कूल में पढ़ते हैं और हम लोग अक्सर एनुअल डे जैसे इवेंट्स में मिलते रहते हैं।” इस पर रवीना ने मुस्कराते हुए कहा, उस वक्त हम भी तो बच्चे ही थे, बस 20-21 साल के। ये सब क्लासरूम पॉलिटिक्स जैसी चीज़ें थीं, जिनका हमें भी सामना करना पड़ा था।

व्लॉग में रवीना ने बताया कि वो फराह ही थीं जिनके साथ वो पहली बार डिस्को गई थीं। उन्होंने कहा ‘मुझे बिगाड़ने में फराह का हाथ है’। आगे दोनों अपनी सालों पुरानी दोस्ती के बारे में बात करते हैं। फराह खान के इस व्लॉग पर कुछ ही घंटों में 7 लाख से भी ज्यादा व्यू आ चुके हैं।