UGC NET Answer Key: National Testing Agency (NTA) ने University Grants Commission National Eligibility Test (UGC NET) परीक्षा 2025 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह उत्तर कुंजी उन अभ्यर्थियों के लिए जारी की गई है जिन्होंने 25 जून से 29 जून 2025 के बीच UGC NET परीक्षा में भाग लिया था, परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन मोड में किया गया था, अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी विषय अनुसार उत्तर कुंजी देख सकते हैं और यदि किसी उत्तर पर आपत्ति है तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
UGC NET परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए पात्रता प्राप्त करना चाहते हैं। परीक्षा संपन्न होने के बाद NTA द्वारा उत्तर कुंजी जारी की जाती है, जिससे परीक्षार्थी अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकें। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो तो वे निर्धारित समय में चुनौती भी दे सकते हैं। इस वर्ष UGC NET परीक्षा 25 जून से 29 जून 2025 के बीच आयोजित हुई थी और इसकी प्रोविजनल आंसर की 6 जुलाई 2025 को जारी कर दी गई है।
उत्तर कुंजी जारी होने के बाद आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है, उम्मीदवार 8 जुलाई 2025 तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं, इसके लिए प्रति प्रश्न ₹200 का शुल्क देना होगा, आपत्ति दर्ज करते समय उम्मीदवार को सटीक प्रमाण प्रस्तुत करना होगा, ताकि एनटीए द्वारा उसका सही मूल्यांकन किया जा सके, अंतिम तिथि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी, इसलिए सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते उत्तर कुंजी की जांच कर लें और यदि आवश्यक हो तो आपत्ति दर्ज करें।

NTA
Steps to Download UGC NET Answer Key
UGC NET उत्तर कुंजी डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस प्रकार है:-
- सबसे पहले उम्मीदवार को NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर दिए गए UGC NET Answer Key 2025 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करके लॉगिन करना है, लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
- यहां से आप अपनी प्रश्न पत्र कोड के अनुसार उत्तर कुंजी देख सकते हैं और यदि आप चाहें तो इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।
Direct Link to Download UGC NET Answer Key 2025

UGC NET Answer Key
Raise Objections Against UGC NET Answer Key 2025
NTA द्वारा आयोजित कि जाने वाली UGC NET परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है, जिन उम्मीदवारों को किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया 6 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है और उम्मीदवार 8 जुलाई 2025 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹200 शुल्क देना होगा।
आपत्ति दर्ज करते समय प्रमाण के रूप में सही दस्तावेज़ अपलोड करना आवश्यक है, अंतिम तिथि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। इसलिए जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर गलत प्रतीत हो रहा है, वे जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आपत्ति दर्ज करें। आपकी आपत्ति विशेषज्ञों की टीम द्वारा जांची जाएगी, और यदि वह सही पाई जाती है तो आपके परिणाम में आवश्यक सुधार किया जाएगा।

UGC NET Answer Key Objection
यह भी पढ़े :-
SPPU Result 2025 Declared: यहॉं से डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट
HBSE Compartment Exam 2025 Admit Card Released: यहाँ से डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
PSEB Syllabus 2025-26 Released: कक्षा 1 से 12 तक के सभी विषयों का सिलेबस यहां से डाउनलोड करें



