अनुष्का और विराट का ये वीडियो लोगों को इतना पसंद आ रहा है कि महज 12 घंटे में इसे 27 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं

virat-kohli-anushka-sharma
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने आईपीएल फाइनल में कई इमोशनल मोमेंट्स शेयर किए। उनका एक वीडियो वायरल है जिसे उनके फैन्स बार-बार देख रहे हैं। लोग इसे आईपीएल का बेस्ट मोमेंट बता रहे हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी हर बार फैंस का दिल जीत लेती है। दोनों एक-दूसरे के लिए मजबूत सपोर्ट सिस्टम हैं, और ये कई बार साबित भी हो चुका है। हाल ही में RCB की जीत के बाद कई वीडियो सामने आए, जिनमें से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है और महज 12 घंटे में 27 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस विराट-अनुष्का की केमिस्ट्री की खूब तारीफ कर रहे हैं।

बेचैन दिखे विराट कोहली

इस वीडियो में दिख रहा है कि जीत के बाद मैदान में सेलिब्रेशन चल रहा था। हर कोई विराट को बधाई देने आ रहा था लेकिन विराट की नजरें सिर्फ अनुष्का को खोज रही थीं। वह करीब 10 मिनट तक अनुष्का से मिलने के लिए बेचैन दिखे। जैसे ही अनुष्का दौड़कर आने लगी विराट के चेहरे पर मुस्कुराहट आ गई और वह बच्चों की तरह अनुष्का के पास दौड़े और उन्हें गले लगा लिया। अनुष्का और विराट इस मोमेंट पर काफी इमोशनल थे। अनुष्का ने विराट का सिर सहलाया और विराट ने उनका माथा चूमा।

लोगों को दिखा सच्चा और पवित्र प्यार

इस वीडियो पर ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूज़र ने अनुष्का की तारीफ करते हुए लिखा, “विराट तो ट्रॉफी पहले ही जीत चुके थे।” किसी और ने लिखा, “जैसे दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया, वो आईपीएल का सबसे पवित्र पल था।” एक फैन ने लिखा, “कुछ भी हो, विराट की नजरें हमेशा अनुष्का को ही ढूंढती हैं।” किसी ने इसे “बेस्ट मोमेंट” बताया। लोग कह रहे हैं कि वो इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

Also Read:

फराह खान ने बताया कि ‘शीला की जवानी’ उनके करियर का सबसे सस्ता लेकिन सुपरहिट गाना

Bhool Chuk Maaf Day 8: फिल्म ने शुक्रवार को भी शानदार कमाई की और अब यह जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है।

युजवेंद्र चहल से मिलने चेहरा ढककर होटल पहुंचीं आरजे महवश, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल