जल्द ही भारत में अपनी पहली ऑल-इलेक्ट्रिक टू डोर कन्वर्टिबल कार, MG Cyberster को लॉन्च करने जा रही है। Bharat Mobility Expo मे इस शानदार रोडस्टर को पहली बार जनवरी 2025 में में पेश किया गया था और इसकी लॉन्चिंग मई 2025 में तय मानी जा रही है। कीमत की बात करें तो इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत ₹60 लाख से ₹70 लाख के बीच हो सकती है।
डिज़ाइन जो सबकी नज़र को खींचे
MG Cyberster एक टू-डोर कैब्रियोलेट है, जिसकी स्टाइल किसी भी सुपरकार से कम नहीं है। इसकी लंबी और नीची नाक, शार्प एलईडी हेडलैम्प्स, फंक्शनल एयर डक्ट्स, स्प्लिट फ्रंट बंपर और एरो-शेप कनेक्टेड टेललैम्प्स इसे एक आक्रामक लेकिन एलिगेंट लुक देते हैं।

इसकी ड्यूल-टोन 20-इंच अलॉय व्हील्स और रिट्रैक्टेबल रूफ इसे एक परफेक्ट ओपन-टॉप स्पोर्ट्स कार का रूप देते हैं।
पावर, परफॉर्मेंस और इलेक्ट्रिक रेंज का बेहतरीन मेल
MG Cyberster एक हाई परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक कार होगी जिसमें ड्यूल मोटर सेटअप और करीब 503 bhp की ताकत होगी। यह रोडस्टर 0 से 100 किमी / घंटा की रफ्तार महज़ 3.2 सेकंड में पकड़ने में सक्षम होगी। रेंज की बात करें तो कंपनी इसे लगभग 500 किमी तक की सिंगल चार्ज ड्राइविंग रेंज के साथ पेश करने की तैयारी में है, जिससे यह न सिर्फ तेज़, बल्कि लॉन्ग ड्राइव के लिए भी आदर्श विकल्प बन जाती है।
टेक्नोलॉजी और लग्ज़री से भरपूर इंटीरियर
इसके इंटीरियर में वो सब कुछ मिलेगा जो आप एक प्रीमियम कार से उम्मीद कर सकते हैं। तीन स्क्रीन वाला डैशबोर्ड, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, ADAS फीचर्स, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और ऑटो-डिमिंग IRVM जैसे फीचर्स इसे तकनीकी रूप से अत्याधुनिक बनाते हैं।
क्या खास है इस रोडस्टर में

MG Cyberster का कन्वर्टिबल डिज़ाइन और स्मूद इलेक्ट्रिक ड्राइव इसका सबसे बड़ा आकर्षण है, जो इसे दूसरों से बिल्कुल अलग बनाता है। इसकी बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है और ₹30,000 की टोकन राशि देकर आप इसे प्री-बुक कर सकते हैं।
अस्वीकरण: यह लेख MG Cyberster की अभी तक उपलब्ध जानकारियों पर आधारित है। लॉन्च के समय इसमें बदलाव संभव हैं। कृपया खरीदारी से पहले MG की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।



